PM Modi: मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाएंगे हरी झंडी
PM Modi will Flag off the Meerut Metro and Namo Bharat

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेरठ में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी के नए युग की शुरुआत करेंगे। वे शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जिससे दिल्ली-मेरठ यात्रा पहले से तेज और सुगम हो जाएगी। प्रधानमंत्री मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो में सफर भी करेंगे।
पीएम 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के शेष हिस्सों का उद्घाटन करेंगे। इसमें सराय काले खां से न्यू अशोक नगर (5 किमी) तथा मेरठ साउथ से मोदीपुरम (21 किमी) खंड शामिल हैं। कॉरिडोर की डिज़ाइन गति 180 किमी प्रति घंटा है, जिससे प्रमुख शहरों के बीच आवागमन में बड़ा बदलाव आएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री लगभग 12,930 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।



