India-Brazil: भारत-ब्राज़ील संबंधों में नई उड़ान
New Momentum in India-Brazil Relations

दिल्ली/प्रतिनिधि : ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने भारत-ब्राज़ील संबंधों को अभूतपूर्व और आशावादी बताते हुए दोनों देशों के कारोबारियों को निवेश और साझेदारी के लिए आमंत्रित किया। दिल्ली में आयोजित इंडिया-ब्राज़ील बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों में राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक स्थायित्व सहयोग के लिए मजबूत आधार प्रदान करता है। इस दौरान आईटी, स्पेस, बायोटेक्नोलॉजी, एआई, हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग और स्टार्टअप्स के क्षेत्र में पहला संयुक्त समझौता भी हुआ।
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और अगले दो वर्षों में जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि नई व्यापार संधियों से भारत को वैश्विक बाजारों में प्राथमिकता मिलेगी। दोनों नेताओं ने कहा कि भारत और ब्राज़ील मिलकर भरोसेमंद वैश्विक सप्लाई चेन का मजबूत विकल्प बन सकते हैं।



