Trending

Mann Ki Baat: आज 11 बजे ‘मन की बात’ का 131वां एपिसोड

131st episode of 'Mann Ki Baat' today at 11 Am

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें संस्करण के जरिए देश-विदेश के लोगों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके साथ ही आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और ‘न्यूज़ ऑन एआईआर’ मोबाइल ऐप पर भी इसे सुना जा सकेगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एआईआर न्यूज़, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनलों पर भी उपलब्ध रहेगा, जिससे डिजिटल माध्यमों पर भी श्रोताओं को जुड़ने का अवसर मिलेगा।

हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद ‘मन की बात’ को विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित किया जाएगा, ताकि देश के अलग-अलग हिस्सों के लोग अपनी भाषा में प्रधानमंत्री के विचार सुन सकें। यह कार्यक्रम समाज, नवाचार, जनभागीदारी और प्रेरणादायक प्रयासों पर केंद्रित रहता है और हर महीने बड़ी संख्या में श्रोता इससे जुड़ते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker