Trending

Cricket: भारत की ऑस्ट्रेलिया पर 2-1 से जीत

Women's Cricket: India wins 2-1 over Australia

विशेष/प्रतिनिधि : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को तीसरे और निर्णायक टी-20 मुकाबले में 17 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली। मैच एडिलेड ओवल में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए। टीम की जीत में स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के शानदार अर्धशतकों की अहम भूमिका रही।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एशले गार्डनर ने 57 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं। गेंदबाजी में श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि अरूंधति रेड्डी ने दो विकेट झटके। शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने ऐतिहासिक सीरीज़ जीत दर्ज की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker