Trending

RDG-FTA पर कांग्रेस की रणनीति बैठक

Congress Holds Strategy Meeting on RDG-FTA

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु और राज्य मंत्रिमंडल ने कांग्रेस हाईकमान से अहम बैठक की। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मौजूद रहे। मुख्य चर्चा रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) बंद होने और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) से हिमाचल के सेब उद्योग पर पड़ने वाले प्रभाव पर हुई। कांग्रेस नेतृत्व ने भरोसा दिलाया कि दोनों मुद्दे संसद में उठाए जाएंगे।

बैठक के बाद प्रदेश में बड़ी जनरैली करने का फैसला हुआ, जिसमें RDG, FTA और मनरेगा पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से RDG बहाल करने की मांग करेगी। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र ने बिना सूचना RDG रोकी, जिससे हर साल लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान संभव है। उन्होंने कहा जरूरत पड़ी तो जंतर-मंतर पर धरना और संसद घेराव भी किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker