AI Summit: देश की छवि पर आंच; नेताओं की नाराज़गी
AI Summit: National image tarnished; Leaders express displeasure

दिल्ली/प्रतिनिधि : कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन को शर्मनाक बताया है। शनिवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि शामिल हों, वहां इस प्रकार का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे देश की छवि को नुकसान पहुंचता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर प्रधानमंत्री के साथ-साथ देश का भी विरोध कर रहे हैं, जो इतिहास में गलत उदाहरण के रूप में दर्ज होगा। सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय हित सर्वोपरि होना चाहिए और देश की प्रतिष्ठा से जुड़े आयोजनों में सभी को जिम्मेदारी और संयम दिखाना चाहिए। देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि एआई समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऐसी हरकत निंदनीय है। उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की और राजनीतिक दलों से सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की।



