Trending

Modi-Lula talks: भारत-ब्राज़ील रिश्तों को नई गति

Modi-Lula Talks: Give New Impetus to India-Brazil Relations

दिल्ली/प्रतिनिधि : नरेन्द्र मोदी और लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने वैश्विक और क्षेत्रीय महत्व के अहम मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक का मुख्य फोकस व्यापार, ऊर्जा, कृषि, तकनीक और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को मजबूत करना रहा।

ब्राज़ील के राष्ट्रपति के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत पहुंचा है, जिसमें वरिष्ठ मंत्री, उद्योगपति और व्यापार जगत के प्रतिनिधि शामिल हैं। इस दौरे को दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को नई गति देने के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रपति लूला का यह भारत का छठा दौरा है, जो दोनों देशों के गहरे और भरोसेमंद संबंधों को दर्शाता है। भारत और ब्राज़ील के बीच वर्ष 2006 से रणनीतिक साझेदारी स्थापित है और दोनों देश वैश्विक दक्षिण की आवाज़ को मजबूत करने में भी सहयोग करते रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker