Trending

Toll Payment: केवल FASTag-UPI से ही टोल भुगतान

Toll Payments now Available only Through FASTag and UPI

विशेष/प्रतिनिधि : सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवागमन को सुगम बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रस्ताव के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से देशभर के टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद किया जा सकता है। इसके बाद सभी टोल भुगतान केवल FASTag या UPI जैसे डिजिटल माध्यमों से ही स्वीकार किए जाएंगे।

सरकारी सूत्रों के अनुसार नकद भुगतान के कारण टोल प्लाजा पर लंबी कतारें लगती हैं, व्यस्त समय में प्रतीक्षा अवधि बढ़ती है और कई बार लेन-देन को लेकर विवाद भी होते हैं। डिजिटल भुगतान लागू होने से वाहनों की आवाजाही तेज होगी और संचालन अधिक पारदर्शी बनेगा। पिछले कुछ वर्षों में FASTag के उपयोग ने 98 प्रतिशत से अधिक टोल लेन-देन को इलेक्ट्रॉनिक बना दिया है। अब इस व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल कर दक्षता और विश्वसनीयता बढ़ाने की योजना है, जिससे भीड़भाड़ कम होगी और हाईवे यात्रा अधिक सुगम बन सकेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker