Space Economy: भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था पर वैश्विक चर्चा
Global Discussion on India's Space Economy

विशेष/प्रतिनिधि : अमेरिका के वर्जीनिया में आयोजित SpaceNEXT Conference में अंतरिक्ष सहयोग पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। सम्मेलन में भारतीय दूतावास की कार्यवाहक प्रमुख नामग्या खंपा ने भाग लेते हुए भारत की उभरती अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि साहसिक नीतिगत सुधारों के कारण भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन आया है और अब 400 से अधिक स्पेस स्टार्टअप्स सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। निजी भागीदारी बढ़ने से नवाचार और निवेश दोनों में तेजी आई है।
खंपा ने भारत-अमेरिका अंतरिक्ष सहयोग की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि 1963 में संयुक्त साउंडिंग रॉकेट प्रक्षेपण से शुरू हुई साझेदारी आज NISAR और मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम तक पहुंच चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह सहयोग वैश्विक अंतरिक्ष अनुसंधान को नई दिशा देगा।



