Trending

AI Summit: IMF प्रमुख ने सराहा भारत का विकास मॉडल

AI Summit: IMF Chief Praises India's Development Model

दिल्ली/प्रतिनिधि : अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने भारत की आर्थिक प्रगति की खुलकर सराहना की है। दिल्ली में आयोजित ‘AI इम्पैक्ट समिट’ में उन्होंने कहा कि भारत का ‘विकसित भारत’ बनने का लक्ष्य अब हकीकत के बेहद करीब पहुंच चुका है।

जॉर्जीवा के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भारत की विकास गति को और तेज करेगा, जिससे वैश्विक आर्थिक विकास दर में लगभग 0.8 प्रतिशत तक वृद्धि हो सकती है। उन्होंने कहा कि भारत जिस तेजी से नई तकनीकों को अपना रहा है, वह अन्य देशों के लिए प्रेरणादायक है। IMF प्रमुख ने विश्वास जताया कि मौजूदा विकास दर और डिजिटल बुनियादी ढांचे के बल पर भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य हासिल कर सकता है। उन्होंने डिजिटल इंडिया की पहल को वैश्विक स्तर पर एक सफल मॉडल बताते हुए कहा कि भारत भविष्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला देश बन रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker