Trending

Navi Mumbai: NMMC में 10 स्वीकृत सदस्य नियुक्त

10 Approved Members Appointed in Navi Mumbai Municipal Corporation

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की पहली जनरल मीटिंग के अवसर पर चेयरमैन एवं मेयर श्रीमती सुजाता पाटिल ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए 10 नॉमिनेटेड मेंबर्स की नियुक्ति की जानकारी दी। मेयर ने बताया कि मनपा प्रशासन द्वारा नामांकन प्रक्रिया के तहत श्री. कुलदिप सुरी, श्री. भरत नखाते, श्री. जगजीवन केणी, श्रीम. अपर्णा गवते, श्री. अमित मेढकर, श्री. लक्ष्मीकांत पाटील, श्री. व्दारकानाथ भोईर, श्री. साहिल चौगुले, श्री. सुरेश भिलारे और श्री. अंकुश कदम को नॉमिनेटेड सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर मेयर श्रीमती सुजाता पाटिल, डिप्टी मेयर श्री दशरथ भगत तथा म्युनिसिपल कमिश्नर डॉ. कैलाश शिंदे ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी सदस्य शहर के विकास, पारदर्शिता और नागरिक सुविधाओं को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker