Trending

Mann Ki Baat: PM मोदी कल करेंगे अपने विचार साझा

'Mann Ki Baat': PM Modi to Share his Thoughts Tomorrow

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 फरवरी को सुबह 11:00 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण के माध्यम से देश और विदेश के लोगों से संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम नागरिकों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के अनुभवों व प्रेरक प्रयासों को साझा करने का महत्वपूर्ण मंच माना जाता है। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके साथ-साथ आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और ‘न्यूज़ ऑन एयर’ मोबाइल ऐप पर भी श्रोता इसे सुन सकेंगे।

इसके अतिरिक्त एआईआर न्यूज़, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनलों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उपलब्ध रहेगा, जिससे डिजिटल माध्यमों के जरिए भी बड़ी संख्या में लोग जुड़ सकेंगे। सरकार के अनुसार ‘मन की बात’ समाज के सकारात्मक प्रयासों को सामने लाने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker