Trending

Agriculture: डिजिटल खेती मॉडल में महाराष्ट्र अव्वल

Agriculture: Maharashtra Leads in Digital Farming Model

मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र में खेती को आधुनिक बनाने की दिशा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बड़ा कदम उठाया जा रहा है। आज इंडिया AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस में कृषि विषयक सैटेलाइट सेशन प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने मीडिया से बातचीत में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र ने कृषि क्षेत्र के लिए देश का सबसे उन्नत AI प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जिसका उपयोग वर्तमान में लगभग 25 लाख किसान कर रहे हैं। सरकार का उद्देश्य AI तकनीक के माध्यम से खेती को क्लाइमेट चेंज के प्रभाव से सुरक्षित यानी “क्लाइमेट-प्रूफ” बनाना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने AI आधारित खेती के लिए 500 करोड़ रुपये का विशेष फंड स्थापित किया है, ऐसा करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है। सरकार डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और उन्नत AI मॉडल दोनों पर समान रूप से काम कर रही है। महाविस्तार ऐप को किसानों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और अब इसे “भारत विस्तार” के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की योजना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker