
Ravindra Chavan: भिवंडी BJP बागी पार्षदों पर होगी कार्रवाई
Action will be taken against Bhiwandi BJP rebel councilors: Ravindra Chavan
भिवंडी/प्रतिनिधि : भारत निर्वाचन आयोग ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से जुड़ा प्रारंभिक कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। आयोग के अनुसार इन राज्यों में SIR प्रक्रिया इस वर्ष अप्रैल से शुरू होने की संभावना है, इसलिए सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया है।
निर्देशों के तहत मतदाता सूची का सत्यापन, नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और डुप्लीकेट प्रविष्टियों को सुधारने जैसे कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे। जिन राज्यों को निर्देश मिले हैं उनमें महाराष्ट्र भी शामिल है।वर्तमान में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR प्रक्रिया पहले से चल रही है। आयोग का उद्देश्य मतदाता सूचियों को अधिक शुद्ध और अद्यतन बनाना है ताकि आगामी चुनावों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। निर्वाचन अधिकारियों को जमीनी स्तर पर बूथ-स्तरीय कार्य में तेजी लाने को कहा गया है।



