Trending

Air Force : जलमहल पर वायु सेना का रोमांचक एयर शो

Air Force's Exhilarating Air Show at Jal Mahal

जयपुर/प्रतिनिधि : जयपुर के ऐतिहासिक जल महल परिसर में भारतीय वायु सेना द्वारा भव्य एयर शो का आयोजन किया गया, जिसने हजारों दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम में सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने कमांडिंग ऑफिसर अभिजीत के नेतृत्व में पांच हेलीकॉप्टरों के सटीक फॉर्मेशन और समन्वित उड़ान का शानदार प्रदर्शन किया। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड निर्मित हेलीकॉप्टरों ने आकाश में आकर्षक पैटर्न बनाकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

इसके बाद सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के जेट विमानों ने तिरंगे रंग के धुएं की लकीरें छोड़ते हुए अद्भुत करतब दिखाए। यह टीम विश्वभर में 800 से अधिक एयर शो में प्रदर्शन कर चुकी है। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन और पुलिस ने विशेष सुरक्षा व यातायात व्यवस्था लागू की। एयर शो का दूसरा दिन 22 फरवरी को भी आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker