Trending

Election Commission:मतदाता सूची सुधार अभियान तेज

Election Commission: Voter List Correction Campaign Intensifies

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत निर्वाचन आयोग ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से जुड़ा प्रारंभिक कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। आयोग के अनुसार इन राज्यों में SIR प्रक्रिया इस वर्ष अप्रैल से शुरू होने की संभावना है, इसलिए सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया है।

निर्देशों के तहत मतदाता सूची का सत्यापन, नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और डुप्लीकेट प्रविष्टियों को सुधारने जैसे कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे। जिन राज्यों को निर्देश मिले हैं उनमें महाराष्ट्र भी शामिल है।वर्तमान में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR प्रक्रिया पहले से चल रही है। आयोग का उद्देश्य मतदाता सूचियों को अधिक शुद्ध और अद्यतन बनाना है ताकि आगामी चुनावों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। निर्वाचन अधिकारियों को जमीनी स्तर पर बूथ-स्तरीय कार्य में तेजी लाने को कहा गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker