Trending
2009 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया की जल्दी विदाई
Australia Faces an Early Exit for the First Time Since 2009

विशेष/प्रतिनिधि : ICC Men’s T20 World Cup के तहत आज शाम 7 बजे पेलेकेले, श्रीलंका में ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि यह मैच औपचारिकता भर रह गया है, क्योंकि दोनों टीमें पहले ही सुपर एट्स की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि 2009 के बाद पहली बार वह ग्रुप स्टेज में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
2009 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया की जल्दी विदाईइधर असली रोमांच कल से शुरू होने जा रहा है, जब सुपर एट्स चरण के मुकाबले खेले जाएंगे। भारत अपना पहला मैच रविवार को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। इस मुकाबले को टूर्नामेंट के सबसे महत्वपूर्ण मैचों में गिना जा रहा है और दोनों टीमों की नजर जीत के साथ अभियान की मजबूत शुरुआत पर होगी।



