Trending

Bhiwandi: भिवंडी मनपा में नई राजनीतिक समीकरण

New Political Equations in Bhiwandi Municipal Corporation

भिवंडी/प्रतिनिधि : भिवंडी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेयर चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। भाजपा के नारायण चौधरी कांग्रेस और शरद पवार गुट की एनसीपी के समर्थन से मेयर चुने गए, जबकि कांग्रेस के तारिक मोमिन डिप्टी मेयर बने।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने पहले चौधरी की उम्मीदवारी घोषित की थी, लेकिन उसी समय जिला अध्यक्ष स्नेहा पाटिल की भी उम्मीदवारी सामने आने से पार्टी में विवाद पैदा हो गया। इसके बाद चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के साथ जाने की घोषणा कर दी और कांग्रेस ने भी उनका समर्थन कर दिया। 90 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के 30 और एनसीपी (शरद पवार) के 12 पार्षदों सहित कुल 48 वोट चौधरी को मिले और वे विजयी हुए। उन्होंने कोणार्क विकास अघाड़ी के विलास पाटिल को 25 वोटों से हराया, जबकि भाजपा की स्नेहा पाटिल को केवल 16 वोट मिले। भाजपा के पास कुल 22 पार्षद हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker