Trending

IONS Chair: 16 साल बाद IONS चेयर बना भारत

India becomes IONS Chair after 16 years, to lead until 2028

विशाखापत्तनम/प्रतिनिधि : विशाखापत्तनम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत ने इंडियन ओशन नेवल फोरम (IONS) की अध्यक्षता औपचारिक रूप से संभाल ली है। करीब 16 साल बाद भारत को यह जिम्मेदारी मिली है और अब वह वर्ष 2026 से 2028 तक इस महत्वपूर्ण समुद्री मंच का नेतृत्व करेगा। नेवी चीफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत की प्राथमिकता हिंद महासागर क्षेत्र में साझा समुद्री चुनौतियों पर सहयोग बढ़ाना, समुद्री सुरक्षा मजबूत करना और सदस्य देशों के बीच विश्वास व समन्वय बढ़ाना होगी।

इस मंच के माध्यम से समुद्री डकैती, तस्करी, मानवीय सहायता, आपदा राहत और सुरक्षित समुद्री मार्ग जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की अध्यक्षता से क्षेत्रीय स्थिरता और सहयोग को मजबूती मिलेगी तथा हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक भूमिका और प्रभाव पहले से अधिक मजबूत होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker