Delhi: उपराष्ट्रपति से मिले एआई समिट के सीईओ
AI Summit CEOs Meet Vice President

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई समिट-2026 के दौरान विभिन्न देशों और भारतीय टेक कंपनियों के सीईओ व डेलीगेट्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की।
बैठक में प्रतिनिधियों ने हेल्थकेयर, एजुकेशन और एम्प्लॉयमेंट जैसे क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परिवर्तनकारी क्षमता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत बड़े पैमाने पर एआई इनोवेशन और उसके व्यावहारिक उपयोग के लिए अनुकूल वातावरण और प्रतिभा दोनों रखता है।
डेलीगेट्स ने सहयोगात्मक टेक-इकोसिस्टम तैयार करने में ‘इंडिया एआई मिशन’ की भूमिका की सराहना की और सरकार-उद्योग साझेदारी को आगे बढ़ाने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत द्वारा एआई समिट की मेजबानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी पहल का हिस्सा है, जिससे देश वैश्विक एआई परिदृश्य में एक प्रमुख भूमिका निभाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।



