Trending

CM Fadnavis: राज्यसभा में महायुति के 6 उम्मीदवार जीतेंगे

Six Mahayuti candidates will win in the Rajya Sabha: CM Fadnavis

मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महायुति गठबंधन के छह उम्मीदवार निश्चित रूप से विजयी होंगे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भरोसा जताया कि गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल है और परिणाम लगभग तय हैं।

उन्होंने आगे कहा कि एक सीट विपक्ष के हिस्से में जाएगी, इसलिए विपक्ष को अब आपसी सहमति से तय करना चाहिए कि वह किस उम्मीदवार को मैदान में उतारे। फडणवीस के मुताबिक महायुति पूरी तरह एकजुट है और सभी घटक दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे जीत का रास्ता साफ है। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है और विपक्षी दलों के बीच उम्मीदवार चयन को लेकर मंथन शुरू होने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker