AI Summit: AI मंच पर भारत का कूटनीतिक दमखम
AI Summit: India's Diplomatic Clout on the AI Platform

दिल्ली/प्रतिनिधि : इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई देशों के शीर्ष नेताओं और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ अहम द्विपक्षीय वार्ताएँ करेंगे। इस दौरान वह लीख़्टेनश्टाइन के राजकुमार अलोइस, स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसनायके, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से अलग-अलग मुलाकात करेंगे।
इन बैठकों में भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने, तकनीकी सहयोग, व्यापार, निवेश और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव और भविष्य की वैश्विक चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि AI समिट के मंच का उपयोग कर भारत कूटनीतिक और तकनीकी नेतृत्व की अपनी भूमिका को और मजबूत करने की दिशा में सक्रिय पहल कर रहा है।



