Trending

AI Summit: साझा घोषणा पत्र अपनाया जाएगा

India AI Summit: A Common Declaration to be Adopted

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट अपने निर्णायक चरण में पहुंच गया है। शिखर सम्मेलन के पांचवें दिन आज नेताओं द्वारा साझा घोषणा पत्र अपनाया जाएगा, जिसमें वैश्विक एआई शासन, पारदर्शिता और सहयोग को लेकर सामूहिक प्रतिबद्धताओं की रूपरेखा तय होगी। साथ ही Global Partnership on Artificial Intelligence परिषद की उच्च स्तरीय बैठकें भी होंगी, जहां सदस्य देश जिम्मेदार और समावेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए बहुपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए वैश्विक नेताओं का स्वागत किया और मानव-केन्द्रित एआई विकास पर जोर दिया। सम्मेलन में 500 से अधिक एआई विशेषज्ञ शामिल हैं, जिनमें 100 से अधिक स्टार्टअप संस्थापक व सीईओ, 150 शिक्षाविद-शोधकर्ता और लगभग 400 मुख्य तकनीकी अधिकारी भाग ले रहे हैं।प्रदर्शकों और नवाचारकर्ताओं की भारी भागीदारी के बीच इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो कल तक आम दर्शकों के लिए खुला रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker