
Navi Mumbai मनपा की पहली आम महासभा
Navi Mumbai Municipal Corporation's First General Body Meeting
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : हाल ही में राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव संपन्न हुए। नवी मुंबई में भारतीय जनता पार्टी ने अकेले दम पर सत्ता हासिल की। चुनाव परिणामों में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद 5 फरवरी को भाजपा की सुजाता पाटिल निर्विरोध रूप से नवी मुंबई की महापौर चुनी गईं, जबकि भाजपा के दशरथ भगत उपमहापौर पद पर निर्वाचित हुए।
आज नवी मुंबई महानगरपालिका की पहली जनरल बॉडी मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें सदन की औपचारिक जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया। भाजपा के ग्रुप लीडर और पूर्व महापौर सागर नाईक को सदन का नेता (हाउस लीडर) चुना गया। वहीं शिवसेना के कॉर्पोरेटर विजय चौगुले को विपक्षनेता की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई महापौर और पदाधिकारियों के चयन के साथ ही शहर में प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राजनीतिक समीकरण स्पष्ट होने के बाद अब महानगरपालिका में सत्ता और विपक्ष के बीच मुद्दों पर सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है।



