Trending
IRCTC: फर्जी आईडी पर IRCTC की बड़ी कार्रवाई
IRCTC takes major action against fake IDs

मुंबई/प्रतिनिधि : भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकटिंग प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए IRCTC ने बड़ा कदम उठाया है। संस्था ने 3.03 करोड़ फर्जी यूज़र आईडी को ब्लॉक कर दिया है, जिनका उपयोग बॉट्स और एजेंटों द्वारा टिकटों की कालाबाज़ारी में किया जा रहा था।
अब सामान्य और तात्काल टिकट बुकिंग केवल आधार-वेरीफाइड यूज़र्स ही कर सकेंगे। इससे टिकट खुलते ही सेकंडों में सीटें खत्म होने की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। साथ ही उन्नत एंटी-बॉट तकनीक लागू की गई है, जो ऑटोमैटिक सॉफ्टवेयर के जरिए होने वाली धांधली को रोकेगी। नई यूज़र-फ्रेंडली इंटरफेस भी लागू किया गया है, जिससे असली यात्रियों को तेज, निष्पक्ष और पारदर्शी बुकिंग अनुभव मिलेगा। रेलवे का मानना है कि इस कदम से टिकट दलालों पर लगाम लगेगी और आम यात्रियों को वास्तविक लाभ मिलेगा।



