India-Serbia: राष्ट्रपति भवन में भारत-सर्बिया अहम मुलाकात
India-Serbia Significant Meeting at Rashtrapati Bhavan

दिल्ली/प्रतिनिधि : अलेक्जेंडर वुसिक ने राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने जून 2023 की अपनी सर्बिया यात्रा को याद करते हुए वहां मिले गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य के लिए राष्ट्रपति वुसिक तथा सर्बियाई सरकार का आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और सर्बिया के संबंध ऐतिहासिक हैं, जो गुटनिरपेक्ष आंदोलन के सह-संस्थापक देशों से लेकर आज ग्लोबल साउथ के मजबूत साझेदार तक विकसित हुए हैं। उन्होंने दोनों देशों की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र में बढ़ती क्षमताओं को देखते हुए तकनीकी सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और औद्योगिक साझेदारी के विस्तार की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने आपसी लाभ, नवाचार और समृद्धि के लिए सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई।



