India-USTrade: व्यापार समझौते से काजू उद्योग खुश
Cashew Industry Happy with India-US Trade Agreement

विशेष/प्रतिनिधि : भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते का काजू उद्योग ने स्वागत किया है। अखिल भारतीय काजू संघ के सचिव रामकृष्णन ने आकाशवाणी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि इस समझौते से देश के काजू क्षेत्र से जुड़े करीब 10 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि शुल्क में कमी से भारतीय काजू वैश्विक बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी होगा और अमेरिकी बाजार में इसकी मांग बढ़ने की संभावना है। इससे काजू प्रसंस्करण इकाइयों, किसानों और निर्यातकों को नई आर्थिक मजबूती मिलेगी। संघ का मानना है कि समझौते के बाद अमेरिका को काजू निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है, जिससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उद्योग जगत ने सरकार के इस कदम को सकारात्मक बताते हुए उम्मीद जताई है कि इससे कृषि-आधारित निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।



