Trending

Navi Mumbai:नवी मुंबई में शिवजयंती का भव्य उत्सव

Grand Celebration of Shivaji Jayanti in Navi Mumbai

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : महाराष्ट्र के आराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर नवी मुंबई महानगरपालिका द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे वाशी स्थित केंद्रीय छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से हुई, जहां महापौर सुजाता पाटिल की अध्यक्षता में उपमहापौर दशरथ भगत और आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे की उपस्थिति में अश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इसके बाद नेरुल सेक्टर-1, राजीव गांधी फ्लाईओवर के पास स्थापित सिंहासन प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। दोनों चौकों को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। जयंती के एक दिन पहले से ही दीप सज्जा की गई थी, जिससे पूरा परिसर उत्सवमय दिखाई दे रहा था।

वाशी में माल्यार्पण के बाद महाराष्ट्र का राष्ट्रगान बजाया गया और सलामी दी गई। पारंपरिक वेशभूषा में विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कई स्कूलों और शिव-प्रेमी संगठनों ने शिव-ज्योति के साथ पैदल जुलूस निकालकर “जय भवानी, जय शिवाजी” के नारों से वातावरण गूंजा दिया। रंगकर्मी श्रीहरि पावले द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

नेरुल में नवंबर 2025 में स्थापित प्रतिमा पर पहली बार शिवजयंती मनाई गई, जिससे नागरिकों में विशेष उत्साह देखा गया। दिनभर लाउडस्पीकर पर शिवचरित्र आधारित गीत-कविताएं प्रस्तुत होती रहीं। महापौर ने महानगरपालिका मुख्यालय के एम्फीथिएटर तथा राजमाता जिजाऊ हॉल में भी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों की बड़ी उपस्थिति रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker