Trending

Navi Mumbai: आम नागरिकों ने भरा स्वीकृत नगरसेवक फॉर्म

Citizens Fill Approved Corporator Forms in Navi Mumbai

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : मंगलवार को महापालिके में स्वीकृत नगरसेवक पद के लिए आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि रही। राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम आगे बढ़ाए। बीजेपी की ओर से अमित मेढकर, भरत नखाते, नवीन गवते, बंडू केणी, लक्ष्मीकांत पाटील और ज्ञानदीप सूरी के नाम स्वीकृत किए गए, जबकि शिवसेना नेद्वारकानाथ भोईर, अंकुश कदम, सुरेश भिल्लारे आणि साहिल चौगुले को नामित किया।

दो गैर-राजनीतिक आवेदन दाखिल

इसी बीच दो गैर-राजनीतिक चेहरों ने भी आवेदन कर नया मोड़ ला दिया। पूर्व पुलिस अधिकारी विशाल माने और सामाजिक कार्यकर्ता सुनील चौधरी ने आम नागरिक के अधिकार का उपयोग करते हुए स्वीकृत नगरसेवक पद के लिए आवेदन दाखिल किया।शुरुआत में डिप्टी कमिश्नर सुनील पवार ने ग्रुप लीडर्स के हस्ताक्षर नहीं होने का हवाला देकर आवेदन स्वीकार करने से मना कर दिया। लगभग एक घंटे की चर्चा के बाद मामला म्युनिसिपल कमिश्नर डॉ. कैलाश शिंदे के पास पहुंचा। सुनील चौधरी ने नियमों और कानून की जानकारी प्रस्तुत की, जिसके बाद कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन स्वीकार करने के निर्देश दिए।

पहली बार किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े बिना दो नागरिकों द्वारा आवेदन दाखिल किए जाने से म्युनिसिपल सर्कल में चर्चा तेज हो गई है। सुनील चौधरी ने कहा कि यदि आवेदन रद्द किया गया तो जनरल बॉडी को कारण बताना होगा और इससे आम लोगों को अपने अधिकारों की जानकारी मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker