Agra: आगरा किले में मनाई जाएगी शिव जयंती
Shiv Jayanti to be celebrated at Agra Fort

आगरा/प्रतिनिधि : आगरा में वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर ऐतिहासिक आगरा किला परिसर में भव्य “शिव जयंती उत्सव” आयोजित किया जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक विभाग के सहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
उत्सव का मुख्य आकर्षण शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित भव्य लेजर शो होगा, जिसमें उनके शौर्य, रणनीति और हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की कथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा ऐतिहासिक नाटिका और गौरवशाली गीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी आयोजित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम केवल एक स्मरण नहीं, बल्कि युवाओं को इतिहास से जोड़ने और राष्ट्रीय गौरव की भावना जागृत करने का प्रयास है।



