Trending

Shiv Janmotsav: शिवनेरी किले पर धूमधाम से मना शिव जन्मोत्सव

Shiv Janmotsav Celebrated with Grandeur at Shivneri Fort

जुन्नार/प्रतिनिधि : छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर आज जुन्नार स्थित शिवनेरी किले में राज्य स्तरीय शिव जन्मोत्सव समारोह उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूरे परिसर में “जय भवानी, जय शिवाजी” के नारों से वातावरण गूंज उठा और लाखों शिवभक्त किले पर पहुंचे।

समारोह की शुरुआत पारंपरिक विधि से हुई, जिसमें सुवासिनियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बाल रूप का पालना झुलाया और पालना गीत गाकर जन्मोत्सव की मंगलमयी शुरुआत की। इससे पहले सुबह शिवाजी मंदिर में जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। किले को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया था। सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए थे। पूरे महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक स्थल पर महाराज को नमन कर गौरव और उत्साह का वातावरण बना दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker