Trending

Mumbai Climate Week: सचिन तेंडुलकर-राकेश शर्मा एक मंच पर

Sachin and Rakesh Sharma on the same stage during Mumbai Climate Week

मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई में आयोजित देश के पहले मुंबई क्लाइमेट वीक में खेल और अंतरिक्ष जगत की दिग्गज हस्तियां एक ही मंच पर नजर आईं। प्रसिद्ध क्रिकेटर भारतरत्न सचिन तेंडुलकर, भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा और एस्ट्रोनॉट शुभांशू शुक्ला ने “सारे जहां से अच्छा” शीर्षक वाले विशेष सत्र में भाग लिया। इस सत्र में अंतरिक्ष, पर्यावरण और मानव जिम्मेदारी के बीच संबंध पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान सचिन तेंदुलकर ने दोनों एस्ट्रोनॉट्स को सम्मानित भी किया।

राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखने के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ऊपर से धरती बेहद खूबसूरत दिखाई देती है, लेकिन प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव भी साफ नजर आते हैं। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। यह सत्र दर्शकों के लिए प्रेरणादायक रहा, जहां खेल, विज्ञान और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखने का मजबूत संदेश दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker