Trending

CM Fadnavis: शिवाजी महाराज के मार्ग पर चलेगी सरकार

The government will follow the path of Shivaji Maharaj: CM Fadnavis

जुन्नार/प्रतिनिधि : शिवजयंती के अवसर पर देवेंद्र फडणवीस ने शिवनेरी किला में आयोजित समारोह में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा दिखाया गया मार्ग विकास और सर्वसमावेशी उत्थान का मार्ग है। उन्होंने घोषणा की कि वादे के अनुसार महाराज के किलों को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है और पुणे जिला के सभी किले अब अतिक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि सरकार शिवनेरी और जुन्नार क्षेत्र के समग्र विकास पर काम कर रही है। उन्होंने स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को शिवाजी महाराज का मूल मंत्र बताते हुए विकसित भारत के निर्माण का आधार कहा। डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने कहा कि राज्य में संभाजी महाराज सहित महानायकों के स्मारकों का निर्माण जारी है, जो नई पीढ़ी को प्रेरित करेंगे। उन्होंने मजबूत, सुरक्षित और स्वाभिमानी महाराष्ट्र बनाने के लिए सभी से साथ आने की अपील की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker