
Shiva Jayanti: शिवाजी मैदान में भव्य आयोजन, मेयर-MLA रहे मौजूद
Shiva Jayanti: A Grand Celebration at Shivaji Maidan, with the Mayor and MLA Present
दादर/प्रतिनिधि : मुंबई के दादर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने छत्रपति शिवाजी महाराज की घुड़सवारी वाली प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुंबई की मेयर रितु तावड़े, स्थानीय सांसद अनिल देसाई, विधायक सुनील शिंदे तथा म्युनिसिपल कमिश्नर भूषण गगरानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और महाराज के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। आयोजन के दौरान एक म्यूज़िकल ग्रुप ने छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता और पराक्रम पर आधारित प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल से गूंज उठा। राज्यपाल देवव्रत ने कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को इतिहास और वीरता की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



