Trending

ShivJayanti:शिवनेरी में गूंजा जय भवानी जय शिवाजी

Shiv Jayanti: Jai Bhavani Jai Shivaji Resounds in Shivneri

जुन्नर/प्रतिनिधि : शिव जयंती के अवसर पर शिवजन्मभूमि जुन्नार स्थित शिवनेरी किले में तीन दिवसीय ‘हिंदवी स्वराज्य महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव के दूसरे दिन रात 12 बजे शिवनेरी किले के नीचे छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष भव्य फायर शो आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान हजारों शिवप्रेमियों ने “जय भवानी, जय शिवाजी” के नारों से वातावरण गुंजा दिया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से पूरा आसमान रोशन हो उठा और क्षेत्र शिवमय हो गया।

कार्यक्रम से पहले पारंपरिक कुश्ती मुकाबलों ने भी लोगों का उत्साह बढ़ाया। इस वर्ष ‘शिवनेर केसरी’ का खिताब कर्जत जामखेड के महाराष्ट्र केसरी पहलवान दादा शेलके ने भरत मदने को हराकर जीता और चांदी की गदा अपने नाम की। प्रतियोगिता में कुल 30 पहलवानों ने भाग लिया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व पर्यटक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker