Trending

Shiv Jayanti: नागपुर महल में धूमधाम से मनी शिव जयंती

Shiv Jayanti Celebrated with Great Fanfare at Nagpur Palace

नागपुर/प्रतिनिधि : नागपुर के महल स्थित शिव तीर्थ पर शिव जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। भक्तों ने महाराज पर विधि-विधान से जलाभिषेक किया और उसके बाद महाराज की पूर्णाकृति प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जयघोष किया।

इस अवसर पर पारंपरिक पालकी यात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। पालकी के साथ चल रहे ढोल-ताशा पथकों की जोशीली प्रस्तुति ने वातावरण को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया। वहीं महिला मुद्रा मंडली की विशेष प्रस्तुति ने समारोह की शोभा बढ़ाई और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। पूरे कार्यक्रम में भक्तिभाव, संस्कृति और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को शिव जयंती की शुभकामनाएं देते हुए छत्रपति महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker