AI Summit: नई दिल्ली में AI समिट 2026 का शुभारंभ
AI Summit: AI Summit 2026 Launched in New Delhi

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 का औपचारिक उद्घाटन नरेन्द्र मोदी ने किया। समिट में इमैनुएल मैक्रों, लूला दा सिल्वा, पेड्रो सांचेज, एंटोनियो गुटेरेस, सुंदर पिचाई और डारिओ अमोदेई सहित विश्व के कई नेताओं व टेक कंपनियों के दिग्गज शामिल हुए।
सम्मेलन में एआई को सुरक्षित, भरोसेमंद और सभी के लिए सुलभ बनाने पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एआई मानव इतिहास का बड़ा परिवर्तन है और इसकी मोनोपॉली नहीं होनी चाहिए। इसका लक्ष्य मानवता का कल्याण होना चाहिए। उन्होंने बताया कि तीन भारतीय कंपनियों ने नए एआई मॉडल लॉन्च किए हैं और भारत के टेक-ओरिएंटेड युवा दुनिया को समाधान दे रहे हैं। समिट के दौरान “नई दिल्ली फ्रंटियर AI इंपैक्ट कमिटमेंट” की घोषणा भी हुई, जिसमें जिम्मेदार व समावेशी एआई के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता दोहराई गई।



