Trending

Netherlands पर India की जीत, दुबे बने हीरो

India's fourth win over the Netherlands, Dubey becomes the hero

अहमदाबाद/प्रतिनिधि : आईसीसी T20I वर्ल्ड कप 2026 में कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया का विजयी अभियान जारी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 193 रन बनाए। शिवम दुबे ने 31 गेंदों में 66 रन ठोकते हुए 6 छक्के और 4 चौके लगाए, वहीं हार्दिक पांड्या (30) और तिलक वर्मा (31) ने अहम योगदान दिया। दुबे-पांड्या की 35 गेंदों में 76 रन की साझेदारी मैच का टर्निंग पॉइंट रही।

जवाब में नीदरलैंड्स ने आखिरी गेंद तक संघर्ष किया, लेकिन 7 विकेट पर 176 रन ही बना सका। बास डी लिडे ने 33 रन बनाए। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट और शिवम दुबे ने 2 विकेट झटके। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दुबे मैन ऑफ द मैच बने। लगातार चौथी जीत के साथ भारत ग्रुप-A में शीर्ष पर पहुंच गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker