Trending

AI Summit: भारत ने लॉन्च किए तीन स्वदेशी AI मॉडल

AI Summit: India Launches Three Indigenous AI Models

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान देश ने तीन नए स्वदेशी एआई मॉडल पेश किए, जिनका उद्देश्य विदेशी तकनीक पर निर्भरता कम करना और भारत में ही उन्नत एआई समाधान विकसित करना है।

केंद्र सरकार ने मार्च 2024 में 10,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ इंडिया AI मिशन को मंजूरी दी थी। इस मिशन के तहत भारत अपना बड़ा एआई मॉडल, शक्तिशाली कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और आम नागरिकों के उपयोग के लिए एआई टूल विकसित कर रहा है। स्टार्टअप कंपनियों को उच्च क्षमता वाले जीपीयू उपयोग के लिए सब्सिडी भी दी जा रही है, जिससे तेज और प्रभावी कंप्यूटिंग संभव हो सके। अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है। बेंगलुरु की सर्वम एआई, ग्नानी.एआई और आईआईटी-बॉम्बे के भारतजेन समूह ने नए भाषा और वॉइस मॉडल लॉन्च किए। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत की एआई प्रगति की सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker