Trending

India-WFP Agreement: वैश्विक सहायता में नई पहल

India-WFP Agreement: A New Initiative in Global Aid

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत ने वैश्विक भुखमरी के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए भारतीय खाद्य निगम और विश्व खाद्य कार्यक्रम के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। इस समझौते के तहत भारत जरूरतमंद देशों को सहायता के लिए दो लाख मीट्रिक टन चावल उपलब्ध कराएगा।

इस बारे में जानकारी केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने साझा की। मंत्रालय के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि यह पहल “किसी को भी भूखा न रहने देने” के भारत के संकल्प को दर्शाती है।उन्होंने बताया कि भारत केवल घरेलू स्तर पर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कुपोषण और खाद्य असुरक्षा से निपटने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा। यह कदम वैश्विक मानवीय सहायता में भारत की बढ़ती भागीदारी और जिम्मेदार नेतृत्व को भी प्रदर्शित करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker