AI Summit: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का भव्य आगाज
India AI Impact Summit 2026 kicks off in grand style
दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में आज तकनीक और वैश्विक सहयोग का बड़ा मंच तैयार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजधानी नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में “इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026” का उद्घाटन करेंगे। इस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतरेस भी शामिल होकर संबोधित करेंगे।
सम्मेलन में दुनिया भर के कई प्रमुख उद्योगपति, टेक कंपनियों के प्रतिनिधि और नीति-निर्माता भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित, जिम्मेदार और मानव-केंद्रित उपयोग पर वैश्विक सहमति बनाना है। उद्घाटन सत्र के बाद सभी नेता इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का दौरा करेंगे, जहां स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, शहरी प्रबंधन और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़े अत्याधुनिक एआई समाधानों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह आयोजन भारत को वैश्विक एआई नेतृत्व के केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



