
Mumbai-Indore तेजस स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े
Mumbai-Indore Tejas Special Train Trips Increased
मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई सेंट्रल और इंदौर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने जानकारी दी कि मुंबई सेंट्रल-इंदौर तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। पहले यह ट्रेन 27 फरवरी तक चलने वाली थी, लेकिन अब इसे 27 मार्च 2026 तक मुंबई सेंट्रल से चलाया जाएगा।
इसी तरह इंदौर-मुंबई सेंट्रल तेजस स्पेशल ट्रेन, जिसका अंतिम फेरा 28 फरवरी निर्धारित था, अब 28 मार्च 2026 तक इंदौर से संचालित होगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, कोच संरचना, चलने के दिन और ठहराव में किसी भी प्रकार का बदलाव किए बिना ही चलेगी। इस निर्णय से मुंबई-इंदौर मार्ग पर यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाजनक विकल्प मिलेगा और बढ़ती यात्री मांग को ध्यान में रखते हुए यात्रा करना आसान होगा। त्योहार और सीजन के दौरान भी यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी।



