Trending

Kharghar: स्वप्नपूर्ति कॉम्प्लेक्स में पानी संकट से भड़के रहवासी

Residents are Furious Over the Water Crisis at Kharghar Swapnapurti Complex

नवी मुंबई/तुषार पाटील : खारघर सेक्टर-36 स्थित स्वप्नपूर्ति कॉम्प्लेक्स में पानी की समस्या एक बार फिर गंभीर हो गई है। पिछले साल दिवाली के आसपास विरोध प्रदर्शन के बाद बहाल हुई पानी सप्लाई इस वर्ष 1 फरवरी से दोबारा बंद है। अधिकांश इमारतों में प्रतिदिन एक घंटे से भी कम समय के लिए पानी मिल रहा है, जिससे रहवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

तीन दिनों से घरों में बिल्कुल पानी नहीं

रहवासियों का कहना है कि पिछले सप्ताह लगातार तीन दिनों तक कुछ घरों में बिल्कुल पानी नहीं आया। सोमवार से कटौती लागू होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन शुक्रवार से ही सप्लाई कम कर दी गई। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

“सिडको से पानी आखिर जाता कहाँ है?”

लोगों ने सवाल उठाया है कि “सिडको से पानी आखिर जाता कहाँ है?” रहवासियों ने सिडको प्रशासन को नोटिस जारी कर संबंधित अधिकारियों की जांच कर जिम्मेदारी तय करने और तत्काल नियमित जलापूर्ति शुरू करने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker