Trending

CEGI 2026: ई-गवर्नेंस में नवी मुंबई नंबर 1

CEGI 2026: Navi Mumbai No. 1 in E-Governance

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : पॉलिसी रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन (PRO) पुणे की सिटी ई-गवर्नेंस इंडेक्स (CEGI) 2026 रिपोर्ट में नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने महाराष्ट्र में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि पुणे दूसरे स्थान पर रहा। यह मूल्यांकन 29 महानगरपालिकाओं की डिजिटल सेवाओं, प्रशासनिक पारदर्शिता और डिजिटल एक्सेसिबिलिटी के सैकड़ों मानकों पर किया गया।

नगर निगम की वेबसाइट और “My NMMC” मोबाइल ऐप के जरिए नागरिकों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, टैक्स भुगतान, ऑनलाइन आवेदन और शिकायत निवारण जैसी 24×7 सेवाएं मिल रही हैं। ई-ऑफिस और ERP सिस्टम से फाइल मूवमेंट और विभागीय समन्वय तेज हुआ है, वहीं स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में AI-आधारित निगरानी, ट्रैफिक मैनेजमेंट और डेटा डैशबोर्ड शामिल हैं। 1 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक किए गए अध्ययन के बाद निगम को 9.11 अंक मिले। मेयर सुजाता पाटिल और कमिश्नर डॉ. कैलाश शिंदे ने इसे नागरिक-केंद्रित डिजिटल प्रशासन की बड़ी उपलब्धि बताया तथा भविष्य में AI और साइबर सुरक्षा को और मजबूत करने की बात कही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker