PM Modi का तारिक रहमान को भारत आने का न्योता
PM Modi Invites Tariq Rahman to Visit India

दिल्ली/प्रतिनिधी : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान को सपरिवार भारत यात्रा का निमंत्रण दिया है। मोदी ने रहमान को लिखे बधाई पत्र में कहा कि दोनों देशों के बीच बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत मिलकर काम करने को उत्सुक है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और बांग्लादेश घनिष्ठ पड़ोसी हैं, जिनके संबंध साझा इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और शांति-समृद्धि की समान आकांक्षाओं पर आधारित हैं। उन्होंने रहमान की चुनावी जीत को जनता के विश्वास और नेतृत्व में भरोसे का प्रतीक बताया। मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत कनेक्टिविटी, व्यापार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कौशल विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक और जन-समुदाय संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में ढाका के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह निमंत्रण क्षेत्रीय सहयोग और स्थिरता को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



