Trending

PM Global Diplomacy: स्पेन समेत कई नेताओं से मुलाकात

Modi's Global Diplomacy: Meetings with Several Leaders, Including Spain

दिल्ली/प्रतिनिधी : नई दिल्ली में आयोजित भारत एआई इम्पैक्ट समिट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई वैश्विक नेताओं से महत्वपूर्ण मुलाकातें कीं। हैदराबाद हाउस में स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ के साथ हुई बैठक में व्यापार, डिजिटल क्षेत्र, नवाचार, स्वास्थ्य, शिक्षा और जलवायु परिवर्तन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को मजबूत बनाने में स्पेन के समर्थन की सराहना की।

इसके अलावा फिनलैंड के प्रधानमंत्री आंत्ति पेत्‍तेरी ओर्पो के साथ स्थिरता, डिजिटलीकरण, एआई अनुसंधान और प्रतिभा आधारित सहयोग को बढ़ाने पर सहमति बनी। दोनों नेताओं ने जिम्मेदार एआई और तकनीक आधारित समाधान को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।प्रधानमंत्री मोदी सर्बिया के राष्ट्रपति आलेकसान्दर वूचिच के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता कर रहे हैं। आज वह क्रोएशिया, एस्टोनिया, भूटान और कजाकिस्तान के नेताओं से भी मिलेंगे। इससे पहले उन्होंने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker