Trending

AI Summit: भारत ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

AI Summit: India Sets Guinness World Record

दिल्ली/प्रतिनिधी : नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सम्मेलन के दौरान भारत ने एक नया इतिहास रच दिया। एआई के जिम्मेदार और नैतिक उपयोग के लिए आयोजित प्रतिज्ञा अभियान में देश ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराया है। इस अभियान के तहत ढाई लाख से अधिक लोगों ने AI के जिम्मेदारीपूर्ण और नैतिक प्रयोग का संकल्प लिया।

सरकार की ओर से शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य तकनीक के सुरक्षित, पारदर्शी और मानवहितकारी उपयोग को बढ़ावा देना है। अभियान की शुरुआत 16 फरवरी सुबह 8 बजे की गई और पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने इसे रिकॉर्ड बना दिया।इस अवसर पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत विश्व को जिम्मेदार AI उपयोग का मार्ग दिखा रहा है। यह पहल डिजिटल युग में भारत की नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker