Trending

Ajmer Visit: 28 फरवरी को पीएम मोदी का अजमेर दौरा

PM Modi's visit to Ajmer on February 28

विशेष/प्रतिनिधी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और सभा स्थल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। बुधवार को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित जयपुर से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने कायड़ विश्रामस्थली स्थित सभा स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने पार्किंग, बैरिकेडिंग, एंट्री-एग्जिट और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री अजमेर से प्रदेश को लगभग साढ़े 23 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। साथ ही रोजगार उत्सव के तहत 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। प्रशासन का दावा है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी को देखते हुए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker