Trending

Modi-Karis Meeting: भारत-एस्टोनिया संबंधों को नई मजबूती

Modi-Karis Meeting: India-Estonia Relations Strengthened

दिल्ली/प्रतिनिधी : नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-एस्टोनिया संबंधों को और मजबूत बनाने पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में डिजिटल टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा, स्टार्ट-अप, व्यापार और निवेश जैसे अहम द्विपक्षीय मुद्दे प्रमुख रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने एस्टोनिया की डिजिटल गवर्नेंस और ई-गवर्नेंस मॉडल की सराहना करते हुए भारत के डिजिटल इंडिया अभियान के साथ सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं राष्ट्रपति कारिस ने भारत को विश्व की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बताते हुए आईटी, नवाचार और शिक्षा क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने की इच्छा जताई। दोनों देशों ने वैश्विक मंचों पर सहयोग बढ़ाने और आपसी व्यापार को विस्तार देने पर सहमति व्यक्त की। इस मुलाकात को भारत-यूरोप संबंधों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे तकनीकी और आर्थिक सहयोग के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker