Trending

T20 World Cup: टीम इंडिया की नजर चौथी जीत पर

ICC T20I World Cup: Team India eyes fourth win

अहमदाबाद/प्रतिनिधी : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम नेआयसीसी टी 20i वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीन जीत दर्ज कर शानदार हैट्रिक पूरी कर ली है। भारत ने पहले दो मुकाबलों में यूएसए क्रिकेट टीम और नामीबिया क्रिकेट टीम को हराया, जबकि तीसरे और अहम मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मात देकर सुपर-8 में जगह पक्की कर ली। टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ यह भारत की आठवीं जीत रही।

अब टीम इंडिया ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला बुधवार, 18 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। नीदरलैंड्स ने टूर्नामेंट में अब तक 3 में से 1 मैच जीता है। ऐसे में फैंस की नजर इस पर रहेगी कि डच टीम भारत के खिलाफ कैसी चुनौती पेश करती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker